फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाद में सिर्फ भूसा देख जताई नाराजगी

Sun, 24 Sep 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर ने कान्हा उपवन का किया निरीक्षण, रिकार्ड नहीं दिखा सके सुपरवाइजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने शनिवार को नगर निगम की तरफ से संचालित कान्हा उपवन का निरीक्षण किया। पशुओं के नाद में बिना चोकर के भूसा रखा मिला जबकि कुछ नाद खाली थे। जिस जगह भूसा रखा जाता है वहां सड़ा और काला भूसा मिला। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली बार निरीक्षण में अगर ऐसे लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेयर ने निरीक्षण के दौरान ही सुपरवाइजर धनंजय सिंह से भूसा, चोकर के खरीद का रिकार्ड मांगा तो नहीं दिखा सके। उन्होंने ठेकेदार को फोन कर मौके पर बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसपर उन्होंने नाराजगी जताई। सुपरवाइजर से कान्हा उपवन में पशुओं की संख्या और कर्मचारियों की जानकारी ली तो बताया गया कि हर तीन दिन पर हरे चारे की कटाई कर पशुओं को खिलाया जाता है। लेकिन, शनिवार को ऐसा कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अधिकारियों से मेयर ने कहा कि उपवन परिसर में सफाई के साथ पशुओं को समय से चारा सही मात्रा में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने पशु चिकित्सक मनीष सिंह को भी निर्देशित किया कि समय-समय पर पशुओं की जांच कर टीकाकरण एवं दवा आदि की व्यवस्था बनाएं। इस दौरान पीए आरिफ सिद्दीकी, संजय श्रीवास्तव, सौरभ कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें