फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, दो महिलाएं झुलसीं- बना रही थी अनार-पटाखे

Mon, 08 Jul 2024 07:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर में रविवार को लाइसेंसी पटाखे की दुकान में अचानक विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
घायल दोनों महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर में रविवार को लाइसेंसी पटाखे की दुकान में अचानक विस्फोट हो गया। इसमें दो महिलाएं झुलस गईं। आस-पास के लोगों ने झुलसी दोनों महिलाओं को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दुकान मालिक को बुलाकर दुकान का लाइसेंस चेक किया और पूछताछ की। वहीं दोनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन


चिलुआताल क्षेत्र के मोहरीपुर जंगलबहादुर अली में रविवार दोपहर दो बजे अचानक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने लगा। क्षेत्र के मंजनू चौकी अंतर्गत च्यूटीजाम निवासी दुकान मालिक विनोद कुमार ने बताया कि करीब 12 साल से यहां पटाखे की फैक्ट्री चला रहे हैं।

जंगल नकहा नंबर एक के राजभर टोला की शकुंतला और प्रमिला यहां रोज पटाखा बनाती हैं। रविवार को दोपहर दो बजे दोनों अनार बना रही थीं। अनार में बारूद ज्यादा हो जाने की वजह से चिनगारी निकली, इसके बाद दोनों महिलाएं आग की चपेट में आ गईं। विस्फोट में दुकान का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वहीं दुकान से थोड़ी दूर पर गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि अचानक पटाखे की फैक्ट्री से आवाज आने पर वे दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा कि दो महिलाएं आग की चपेट में आ गई थीं। तत्काल बोरा और चद्दर लाकर दोनों के शरीर पर लपेटा गया। इसके बाद दोनों को दुकान से बाहर निकाला गया।

13 मई को पिपराइच क्षेत्र के पटाखे की फैक्ट्री में लगी थी आग
पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ में 13 मई को सुबह नौ बजे पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई थी। धमाका होते ही फैक्टरी की छत उड़ने के साथ दीवार गिर गई थी। पिपराइच पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पहुंची थी तब जाकर आग पर काबू पाया गया था। इसमे एक कर्मचारी मेराज घायल हुआ था।

वर्जन-
घटना की जानकारी होने पर पुलिस वहां पहुंची थी। दो महिलाएं घायल हुई हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर हैं। दुकान में विस्फोट होने की वजह पता की जा रही है।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें