फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बताए रैगिंग के नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी रैगिंग सप्ताह का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल काॅलेज में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एमबीबीएस, नर्सिंग और फार्मेसी काॅलेज के छात्रों ने शिरकत की। इसके अलावा छात्रों के बीच पोस्टर, स्लोगन, पेंटिंग, और लोगो प्रतियोगिता भी हुई। इस दौरान सभी को रैगिंग से होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए इसके कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।
उच्च शिक्षण संस्थानों में रैगिंग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बीआरडी मेडिकल काॅलेज में रैगिंग सप्ताह मनाया जा रहा है जो 18 अगस्त तक चलेगा। इसमें मेडिकल व पैरामेडिकल के समस्त छात्र व छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को छात्राओं ने रंगोली बनाई। इसके माध्यम से रैगिंग से बचने और दूसरों को भी जागरूक होने का संदेश दिया गया। इससे पूर्व सोमवार को एक कार्यक्रम संस्था के आडिटोरियम में किया गया, जिसमें एमबीबीएस, नर्सिंग कॉलेज और फार्मेसी काॅलेज के समस्त छात्र व छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

संस्था की तरफ से एंटीरैगिंग कमेटी के सदस्य के रूप में पैथोलॉजी की विभागाध्यक्ष डाॅ. शिल्पा वाहिकर, एनाटॉमी की विभागाध्यक्ष डॉ. बिन्दु सिंह, फोरेंसिक मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीत सोनी, बायोकेमिस्ट्री के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार, नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अल्का सक्सेना, फार्मेसी काॅलेज के प्रिंसिपल डॉ. पवन कुमार गौतम अपने फैकल्टी मेंबर्स के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें