फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उम्मीदें चढ़ीं परवान, चेहरों पर खिली मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई ने जारी किए 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम, स्कूलों में दिखी रौनक
विज्ञापन

अभिभावकों संग स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं , अध्यापकों का पैर छूकर लिया आशीर्वाद


संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। सीबीएसई ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए। सुबह 10 बजे नतीजे घोषित होने के बाद 12वीं के विद्यार्थियों ने मोबाइल, साइबर कैफे और लैपटॉप से अपने प्राप्तांकों की जांच की। उनकी उम्मीदें परवान चढ़ीं, तो चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी स्कूलों में पहुंचे। विद्यार्थियों ने शिक्षकों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। हिप हिप हुर्रे बोलते हुए हवा में उछलकर खुशी मनाई। एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
सहपाठियों और अध्यापकों संग मोबाइल फोन से सेल्फी ली। कुछ ने मंदिरों में जाकर पूजा की। यह सिलसिला खत्म हो पाता। इसके पहले ही दोपहर दो बजे हाईस्कूल की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए। इसके बाद तो स्कूलों में तांता लग गया। स्कूल से लेकर छात्र-छात्राओं के घरों पर पहुंचकर लोग शाम तक बधाई देते रहे।
विज्ञापन





उधर, कई विद्यालयों की तरफ से बच्चों के लिए नाश्ते का इंतजाम किया गया था। शहर के सर माउंट इंटरनेशनल स्कूल, दिव्या इंटरनेशनल स्कूल, संस्कृति पब्लिक स्कूल, आरपीएम एकेडमी, जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सेंट्रल एकेडमी, जेपी एजुकेशन एकेडमी, एबीसी पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में जश्न का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


अध्यापकों ने दिया खूब पढ़ने और आगे बढ़ने का आशीष
परीक्षा परिणाम आने के बाद सफल विद्यार्थियों को खूब पढ़ने और आगे बढ़ने का आशीष देते हुए शिक्षक उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते रहे। बच्चाें के परिणाम को देखकर उनके माता-पिता, अभिभावक भी गदगद नजर आए। अध्यापकों से मिलकर लोगों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए बच्चों की सफलता का श्रेय गुरुजनों को दिया। विद्यार्थियों की कामयाबी पर प्राचार्य और निदेशकों ने भी उनको खूब बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें