कुसम्ही स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते लोग।
गोरखपुर। माउंट लिट्रा जी, रुस्तमपुर और माउंट लिट्रा जी कुसम्ही विद्यालय प्रांगण में विभिन्न विषयों से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों की रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा निखर कर सामने आई। इस दौरान बच्चों ने हिंदी, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, अर्थ जगत, वाणिज्य एवं व्यवसाय, कला एवं संगीत के विभिन्न मॉडल एवं कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि आकांक्षा जायसवाल, रितिका श्रीवास्तव, डॉ. गौरा हरी बेरा और अजय त्रिपाठी ने बच्चों की सराहना और उत्साहवर्धन किया। संवाद