फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्राइवेट वाहनों के स्टैंड को लेकर फिर कवायद, जल्द टेंडर की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर आयुक्त ने एडीएम सिटी, एडीएम एफआर, एसपी सिटी के साथ की बैठक
विज्ञापन

- तय जगहों को चिन्हित कर फिर से देखी जाएगी सुविधा, फिर व्यवस्थित कर शुरू कर दिया जाएगा स्टैंड
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्राइवेट वाहनों के स्टैंड को लेकर एक बार फिर प्रशासन ने कवायद की है। बुधवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाई है। कोशिश है कि जल्द से जल्द जमीनों पर स्टैंंड का टेंडर कर प्राइवेट वाहनों को शिफ्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अवैध वाहन स्टैंड को लेकर सीएम नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। इसके पहले प्रशासन की टीम ने प्राइवेट बसों के लिए शहर के बाहर जगह को चिन्हित भी कर लिया था, लेकिन वहां पर काम आगे नहीं बढ़ पाया। एक बार फिर प्राइवेट बसों से वसूली और रंगदारी का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इस पर पहल की है। बुधवार को नगर आयुक्त ने एडीएम सिटी विनीत सिंह, एडीएम एफआर राजेश सिंह, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई व अन्य अफसरों के साथ बैठक की। इसमें नगर आयुक्त ने जगहों को चिन्हित कर जल्द से जल्द स्टैंड बनाने पर जोर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस भी हर संभव मदद कर जल्द से जल्द स्टैंड के निर्माण में मदद करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें