फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खो-खो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी खो-खो एसोसिएशन की ओर से पांच से आठ मई तक अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, बस्ती में आयोजित जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में गोरखपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में गोरखपुर ने वाराणसी को सात अंकों से हराकर चैंपियन बना। प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम ने लीग चरण में मिर्जापुर, अयोध्या, बस्ती और बहराइच को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में बलिया और जौनपुर को हराकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के रत्नेश यादव शनि मद्धेशिया और नीरज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें