गोरखपुर। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर पराक्रम दिवस प्रेस क्लब में मनाया गया। इसमें पूर्व सैनिकों को आजाद हिंद फौज की उपाधि से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता रहे। इस मौके पर मेजर जनरल शिव जसवल, ब्रिगेडियर गोविंद मिश्र, कर्नल रामाश्रय मिश्र, कर्नल एसपी सिंह, विंग कमांडर पीडी शुक्ल, कैप्टन भास्कर पाठक, कैप्टन ओपी यादव, कैप्टन बीएन सिंह, सारजेंट प्रहलाद सिंह, हवलदार अनिरूद्ध शाही, नेवी के डॉ. शशिभूषण व टीआई रामवृक्ष यादव को सम्मानित किया गया। संवाद