फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्मा लगाना भारतीय संविधान की मूल भावना के विपरीत- ठकुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
एस्मा लगाना भारतीय संविधान की मूल भावना के विपरीत- ठकुराई गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के अध्यक्ष जगदीश पांडेय ठकुराई ने एक बयान जारी कर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों, निगम और स्थानीय निकाय के कर्मचारियों पर एस्मा लगाना भारत के संविधान के अनुच्छेद-19 के मूल अधिकार का उल्लंघन बताया है। कहा कि किसी कर्मचारी संगठन ने देश में हडताल की नोटिस नहीं दी थी, फिर एस्मा लगाने का कोई औचित्य नहीं है। प्रदेश के मजदूरों, श्रमिकों, कर्मचारियों और शिक्षकों के आक्रोश को नौकरशाही नहीं रोक पाएगी। उन्होंने सभी केन्द्रीय मजदूर संगठनों के एकजूट होकर आन्दोलन करने की रणनीति बनाने पर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें