गोरखपुर। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज में पौधाराेपण किया गया। प्रधानाचार्य डाॅ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व राष्ट्रीय कैडेट कोर के सहयोग से प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने नीम, बरगद, कचनार, गुलमोहर और आंवले के पौधे लगाए। इस दौरान डाॅ. संजय सिंह, भारत सिंह, अभय प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, राजू रजक आदि मौजूद रहे। संवाद