फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नथमलपुर में नाला निर्माण में गड़बड़ी से उद्यमी खफा, आज बैठक कर जताएंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
- चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने उपायुक्त उद्योग को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के इंडस्ट्रियल एस्टेट नथमलपुर में नाले के निर्माण में गड़बड़ी और इसके चलते हो रही दिक्कतों से इलाके के उद्यमी खफा हैं। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की तरफ से सोमवार को उद्योग विभाग के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। मंगलवार को इसी मसले को लेकर उद्यमी बैठक करेंगे।
नथमलपुर औद्योगिक आस्थान में इस समय नाले का निर्माण चल रहा है। निर्माण में देरी के कारण इस इलाके की फैक्टरियों में उत्पादन प्रभावित है। क्योंकि सड़क पर फैली निर्माण सामग्री के चलते कच्चे माल की आवक कम हो गई है। तैयार माल भी बाहर भेजने में दिक्कत आ रही है। सोमवार को निर्माण कार्य देखने गए उद्यमियों का कहना था कि नाले का निर्माण मनमाने तरीके से कराया जा रहा है। कहीं नाला सड़क से 8 फिट अंदर तो कहीं बिल्कुल सड़क के किनारे बनाया जा रहा है। ग्राउंड लेवल भी बराबर नहीं है, जिससे पानी के बहाव में दिक्कत आएगी। बरसात में ओवरफ्लो की समस्या भी रहेगी। जलभराव की समस्या का भी समाधान नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल और महासचिव भोला जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए 11 बजे उद्योग भवन में बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रभावित उद्यमियों के अलावा निर्माण करा रही एजेंसी के अफसर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें