गुलरिहा में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के एक गांव की युवती को घर में अकेला पाकर गांव का एक युवक घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर लात घुसे से मारकर युवक का सिर दीवाल से लड़ा दिया। पीड़िता की मां ने गुलरिहा पुलिस को लिखित तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि मंगलवार की सुबह घर वाले कही बाहर गए थे, घर में केवल उसकी बेटी और बुजुर्ग माता–पिता थे। आरोप है कि बेटी को अकेला देख गांव का एक युवक गलत नियत से बाउंड्री कूदकर घर में घुस गया। उस समय युवती अपने नाना-नानी को खाना देने गई थी, युवती के आते ही आरोपित उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवती को लात घुसे से मार कर उसका सर दीवाल से लड़ा दिया। शोर सुनकर युवती की मां पहुंची तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की मां ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद