फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निर्बाध बिजली के लिए अभियंताओं की छुट्टियां निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दशहरा तक शहरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहार के मद्देनजर अभियंताओं की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। कहीं भी फाल्ट होने पर तत्काल टीम भेजकर मरम्मत कराई जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री की विजयदशमी शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यहां 30 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी ढीले तारों को दुरुस्त करने के साथ जर्जर तारों को बदलने में जुटे हैं। बिजली आपूर्ति से जुड़ी संभावित समस्याओं को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें