गोरखपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शनिवार को सिटी मॉल के पास सड़क पर लगाए गए अवैध ठेलों एवं दुकानों को हटाया। इस दौरान नजूल की जमीन पर अवैध ढंग से चल रहे मोटर गैराज के खिलाफ 10 हजार रुपये का जुर्माना भी काटा गया। प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान भी चलाकर 1500 रुपये का जुर्माना वसूल कर उसे जब्त किया गया। संवाद