फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विजय चौक से गणेश चौराहे तक हटाया अतिक्रमण

Fri, 22 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गोलघर में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाती पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम की तरफ से बृहस्पतिवार को भी शहर के प्रमुख बाजार विजय चौक से गणेश चौराहे तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। कब्जा करने वाले लोगों से 69,400 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। अतिक्रमण को तोड़ते हुए फिर से ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।
इस बार कार्रवाई के पहले ही नगर निगम की तरफ से व्यापारियों को जानकारी दी गई थी। प्रवर्तन दल की तरफ से अभियान के दौरान नालों पर बनाए गए रैंप, सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर पक्के निर्माण एवं बिना अनुमति लगाए गए प्रचार बोर्ड तोड़े गए। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह के नेतृत्व में अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि अवैध कब्जों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गोलघर समेत अन्य बाजारों में अवैध कब्जे मिलेंगे तो उन्हें भी तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें