फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी पेंशन के लिए एकजुट हुए कर्मचारी, हर बूथ पर किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) को खत्म कर उसकी जगह ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) लागू करने की मांग को लेकर रेल कर्मचारी इस बार बहुमत के आधार पर आंदोलन करेंगे। इसके लिए रेलवे के सभी दफ्तरों में कर्मचारी मतदान कर रहे हैं। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ और एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पूरे दिन सक्रियता दिखाई। बुधवार को भी मतदान होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने मंगलवार को एनएफआईआर एवं जेएफआरओपीएस के बैनर तले एनपीएस के विरुद्ध व ओपीएस की बहाली के लिए हुए मतदान के दौरान कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी कर्मचारी एकजुट हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के सभी मंडल मुख्यालयों पर 21 व 22 नवंबर को दो दिवसीय हड़ताल जनमत संग्रह किया गया। लगभग सौ बूथों पर आयोजित मतदान में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने मतदान किया। इस दौरान आरपी भट्ट, रामकृपाल शर्मा, मनोज द्विवेदी, देवेंद्र प्रताप यादव, कौशल कुमार सिंह, एबी पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी कर्मचारी कर रहे हैं मतदान
एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता ने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर पूरे भारतीय रेल में 21 व 22 को हड़ताल मतदान होना है। मंगलवार को एनई रेलवे के तीनों मंडल, मुख्यालय, कारखाना में बैलेट पेपर के जरिए मतदान हुआ। रात में एक बजे से गोरखपुर रेलवे स्टेशन से आउटडोर शाखा, विद्युत एंड इंजीनियरिंग शाखा, डिपो शाखा ने मतदान प्रारंभ कराया। भोर के 4 बजे तक गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर, पॉइंटसमैन, टीटीई, स्वास्थ्य निरीक्षक, ड्राइवर, बुकिंग, विद्युत गाड़ी प्रकाश, वातायन, पावर, कैरेज एंड वैगन, ओल्डपिट, न्यूपिट के कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद सुबह 8 बजे से यांत्रिक कारखाना, स्टोर डिपो, मेडिकल, ब्रिज वर्कशॉप, सिग्नल वर्कशॉप, सीपीओ, लेखा, सभी विभागों के कर्मचारियों ने लाइन लगाकर क्रमबद्ध तरीके से मतदान किया। बुधवार को भी सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें