आयकर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जिले के आयकर भवन में धरना प्रदर्शन किया गया। सचिव शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि आयकर भवन गोरखपुर की नए प्रत्यक्ष कर भवन जो 20 करोड़ की लागत में बना और उसके उद्घाटन समारोह में भी करोड़ों रुपये खर्च हुए, लेकिन आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों को इस भीषण गर्मी में बैठने के लिए फर्नीचर और एसी की सुविधा नहीं है।
वहीं, इंट्रा स्टेशन स्थानांतरण, स्थानांतरण, तैनाती का विकेन्द्रीकरण के रूप में लखनऊ से सीधे आदेश ना करने, नोटिस सर्वर, स्टाप कार ड्राइवर की पदोन्नति, महिला कर्मियों के लिए रेस्ट रुम की व्यवस्था और मनोरंजन कक्ष जैसे महत्वपूर्ण मामले लंबित है।
कहा, अगर समय रहते इन सभी समस्याओं का समाधान ना किया गया तो आयकर कर्मी भूख हड़ताल पर भी जाएंगे। 6 जून से ही संसदीय प्रश्नों को छोड़कर अब कोई स्टेटमेंट नहीं भेजा जा रहा है।। किसी भी अधिकारी के टोकन पर काम नहीं होगा।
सोमवार को सभी कर्मचारियों ने काला पकड़ा पहन कर अपना विरोध जताया। मांगे पूरी नहीं किए जाने तक आयकर कर्मी ऐसे ही धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान अध्यक्ष अश्वनी कुमार, उपाध्यक्ष रवि गुप्ता, संयुक्त सचिव चमन यादव, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, सहायक जोनल सचिव आशुतोष तिवारी, आयकर निरीक्षक, हिमांशु सहुलिआर, अमित गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, अनिल राय, श्रीकृष्ण शर्मा, विक्रम शुक्ला, कमलावती यादव, अंगद गुप्ता, शुभान्जय, गुन्जा, अंकिता, इशरत सहित सभी लोग शामिल रहे।