फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 27 जून की हुंकार रैली की तैयारी तेज, कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय पर गेट मीटिंग कर 27 जून को लखनऊ में होने वाले वाली हुंकार महारैली को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को जागरूक किया। कहा गया कि यह रैली कर्मचारियों का भविष्य तय करेगी। इसके माध्यम से कर्मचारी यह संदेश देंगे कि यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो उनका आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है।
विज्ञापन

मंडल मंत्री अमरनाथ यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग पर सरकार बार-बार वित्तीय अधिभार का हवाला देती है। कहा, हम सभी कर्मचारी सरकार को यह सुझाव देना चाहते हैं कि जितने भी करोड़पति वर्तमान व पूर्व सांसद विधायक हैं उनकी पेंशन व सारी सुविधाओं को बंद करें। उन्हें पेंशन और सुविधाओं की क्या जरूरत है। सरकार उनकी पेंशन समाप्त कर कर्मचारी समाज की बहु प्रतीक्षित मांग पुरानी पेंशन बहाल करें।
इस अवसर पर उमेश चंद्र श्रीवास्तव, निर्मल सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, रामकुमार लाल श्रीवास्तव, शारदा तिवारी, शिवकुमार पांडेय, मनीष त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें