पिछले दिनों बाजार में इसी चौराहे के एक व्यापारी का दो किलो अवैध सोना गायब हो गया था। दुकानदार की तरफ से दो कर्मचारी और एक रिश्तेदार पर केस दर्ज करवा दिया गया। सूत्रों की मानें तो रिश्तेदारों के दबाव में व्यापारी ने मामले को दबाना ही उचित समझा, क्योंकि उसे डर था कि कार्रवाई के लिए कदम बढ़ाएंगे तो आरोपी रिश्तेदार उसके लिए आफत न बन सकता है। बताया यह भी जा रहा है कि रिश्तेदार के पास व्यापारी के सारे गलत धंधों का पूरा लेखा-जोखा है।
बाजार से ही 200 किलो चांदी का भी हो चुका है हेरफेर
बाजार में पिछले दो महीने पहले 200 किलो चांदी का हेरफेर हो चुका है। थाने में जब्त की गई चांदी को बाजार के ही चार जिम्मेदारों ने समझौता करवाकर रात में ही वापस मंगवा लिया था। इसके अलावा एक जांच एजेंसी ने बाजार के ही एक फर्म का 300 किलो से अधिक चांदी बिहार में जब्त की थी।