गोरखपुर। मीरपुर गांव में सरकारी राशन की 125 बोरियों के गबन के मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। अब पुलिस इस बात की जांच करेगी कि राशन कहां गया और किसे बेचा गया। बृहस्पतिवार को जांच करने पहुंची चार सप्लाई इंस्पेक्टरों की टीम को कोटेदार के गोदाम में एक भी बोरा अनाज नहीं मिला था। इसके बाद चिलुआताल थाने में तहरीर दी गई थी। मामले में कोटेदार का कोटा निलंबित कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अब आगे की जांच पुलिस करेगी। जांच में राशन के उठान, वितरण और उसके दूसरे स्थान पर बेचे जाने समेत सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। जिला पूर्ति अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि कोटेदार का कोटा निलंबित कर दिया गया है। 125 बोरी राशन गबन के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। अब आगे की जांच पुलिस करेगी।