गोरखपुर। मानबेला उपकेंद्र से जुड़े पत्रकारपुरम फीडर का केबल बाॅक्स फट जाने से ढाई हजार घरों की बिजली शनिवार सुबह छह बजे गुल हो गई। दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
मानबेला उपकेंद्र से पत्रकारपुरम फीडर जुड़ा है। इस फीडर से पत्रकारपुरम, पत्रकारपुरम विस्तार, प्रधानमंत्री आवास योजना, करीमनगर के कुछ ट्रांसफार्मरों को बिजली दी जाती है। बिजली न होने से पानी का संकट खड़ा हो गया। दोपहर बाद बिजली आने पर कई घरों के स्मार्ट मीटर का फ्यूज उड़ गया। इससे भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता अविनाश गौतम ने कहा कि केबल बाॅक्स में दिक्कत के कारण समस्या हुई थी। संवाद