फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार दिनाें तक शिविर में रहेंगे संघ प्रमुख...स्वयंसेवकों से करेंगे संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत बुधवार शाम गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक, विभाग प्रचारक एवं प्रांत संघ चालक ने उनका स्वागत किया। संघ प्रमुख चार दिनों तक शिविर में द्वितीय वर्ग के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे। 17 जून को गोरखपुर से प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार शाम चार बजे मानीराम, चिउटहां स्थित एसवीएम पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्थानीय स्वयंसेवकों ने संघ प्रमुख का स्वागत किया। दिनचर्या के अनुसार, उन्होंने वर्ग में भागीदारी की। बृहस्पतिवार से वह स्वयंसेवकों के विचारों को सुनेंगे और उनके बीच अपनी बात रखेंगे। स्वयंसेवकों को उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।
संघ प्रमुख का स्वयंसेवकों के बीच होगा संबोधन
संघ प्रमुख मोहन भागवत संघ के नियमित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह एक दिन शिविर में आए हुए शिक्षार्थियों को संबोधित करेंगे। वह एक दिन यहां पर आए हुए संघ के प्रचारकों से मिलेंगे और उनकी बात सुनेंगे। इसके अलावा वह उन शिक्षकों से मिलेंगे, जो शिविर में आकर अपना उद्बोधन कर रहे हैं। संघ प्रमुख स्वयं सेवकों और संघ के अन्य पदाधिकारियों की बात को भी सुनेंगे, उनके सवालों का जवाब देंगे। संघ सूत्रों के मुताबिक, स्वयंसेवक किसी भी मुद्दे पर सवाल कर सकते हैं। संघ प्रमुख उसका जवाब देंगे। अभी हाल ही में मणिपुर हिंसा पर उनका वक्तव्य आया था। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम और संघ की भूमिका पर सवाल यदि कोई स्वयंसेवक करता है तो उसका जवाब वह देंगे। संघ से जुड़े सूत्र ने बताया कि अब तक यही होता आया है। स्वयंसेवक को सवाल करने की छूट है और उसकी जिज्ञासा संघ प्रमुख शांत करेंगे।
विज्ञापन

जंगल कौड़िया में बना है सेफ हाउस
जंगल कौड़िया ब्लाॅक स्थित क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज के कार्यालय को सेफ हाउस बनाया गया है। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों और स्वयंसेवकों के अलावा किसी भी आम व्यक्ति को स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया।
जिले में चल रहे आरएसएस के दो वर्ग
आरएसएस का दो वर्ग जिले में इस समय चल रहे हैं। प्रथम वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर विलंदपुर खत्ता और द्वितीय वर्ग एसवीएम पब्लिक स्कूल चिउटहा में लगा है। द्वितीय वर्ग तीन जून से शुरू हुआ है। इस वर्ग में वह स्वयंसेवक शामिल हैं, जो प्रथम वर्ग कर चुके हैं। उनकी उम्र 40 से अधिक होगी। शिविर में आए स्वयंसेवकों को कठिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वयंसेवकों का जागरण सुबह चार बजे हो जाता है। दैनिक क्रिया से निवृत्त होने के बाद सभी स्वयंसेवक फील्ड में एकत्रित होते हैं। वहां पर शाखा लगती है। शाखा के बाद खेलकूद की साधना होती है। फिर स्वयंसेवक गोलाकार में बैठेंगे, वहां पर विभिन्न विषयों पर चर्चा होती है। करीब 9 बजे स्वयंसेवक नाश्ता करते हैं। इसके बाद जो बाहर से विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ आए हुए हैं, वे अलग-अलग दिन स्वयंसेवकों के बीच अपनी बात रखते हैं, जो स्वयंसेवक कोई सवाल करता है, उसका जवाब भी देते हैं।
शिविर में चलता है बौद्धिक सत्र
शिविर में आए स्वयंसेवकों के लिए बैद्धिक सत्र होता है। इस शिविर में विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, विद्या भारती, मजदूर संघ के पदाधिकारी आते हैं। वे व्याख्यान देते हैं। शिविर में जो लोग आते हैं, उसमें हर तरह के लोग होते हैं। अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी, शिक्षक, सहित अन्य व्यवसाय से जुड़े होते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें