फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भूमिगत केबल कटने से 10 घंटे गुल रही बिजली

Tue, 07 Nov 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोलघर बाजार सहित आसपास के इलाकों के लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गोरखपुर। नगर निगम के ठेकेदार ने सुबह चार बजे पार्क रोड पर बिजली निगम की भूमिगत केबल को काट दिया। इससे गणेश चौराहा, इंदिरा बाल विहार, तोतो मैना मजार आदि इलाकों में करीब 10 घंटे बिजली गुल रही। अभियंताओं ने काफी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल करवाई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस इलाके में नगर निगम पटरी पर इंटरलाॅकिंग का काम चल रहा है। इसके लिए बुलडोजर की सहायता से पटरी की खोदाई की जा रही है। अभियंताओं का कहना है कि नगर निगम के ठेकेदार ने खोदाई की सूचना बिजली निगम के अभियंताओं को नहीं दी। सोमवार तड़के सिटी माल के पास 11 हजार वोल्ट की लाइन की भूमिगत केबल कट गई थी। एसडीओ गोलघर ऐश्वर्य सिंह ने बताया कि बिना बिजली निगम को सूचना दिए ही खुदाई करवा दी थी। करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें