फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मंडल के 50 हजार उपभोक्ताओं की प्रतिमाह बिजली की खपत 50 यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
निदेशक कॉमर्शियल ने जोन के मुख्य अभियंता को भेजा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गोरखपुर। मंडल के 50 हजार से अधिक घरों और दुकानों में 50 यूनिट से कम बिजली की खपत हो रही है। ये खपत प्रतिमाह के दर से है। इन आंकड़ों के बाद अभियंताओं के होश उड़ गए हैं। पिछले दिनों भीषण गर्मी में बेतहाशा बिजली की खपत होने के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने 50 यूनिट ही बिजली खपत की। ये सभी घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं। इनके कनेक्शन दो से पांच किलोवाट के हैं। अभियंताओं को अंदेशा है कि बिना बिजली चोरी या सांठगांठ के ऐसा पाना संभव नहीं।
बिजली निगम के निदेशक कामर्शियल राजेंद्र प्रसाद ने सच जानने के लिए इन 50 हजार घरों-दुकानों की भौतिक जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता ने संबंधित वितरण खंडों को कनेक्शनों की जांच करने को कहा है, ताकि वास्तविक सच सामने आ सके। निगम की टीमें अब 50 हजार घरों-दुकानों पर जाकर मीटर व कनेक्शन की जांच करेंगी।
विज्ञापन

निदेशक कामर्शियल राजेंद्र प्रसाद के पत्र के मुताबिक, हाल में आरएमएस पोर्टल पर जून माह का डेटा अपलोड होने पर यह तथ्य सामने आया है कि शहरी क्षेत्र के चारों खंडों के करीब 32 हजार कनेक्शनों से जुड़े परिसर में जून माह में शून्य से 40 यूनिट तक बिजली खपत दर्ज की गई है। ऐसे में यह पता करने की कोशिश की जाएगी कि इन परिसरों में बिजली चोरी की जा रही है या फिर बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडरों ने रीडिंग छोड़कर न्यूनतम रीडिंग दर्ज की है। क्योंकि किसी भी कनेक्शन पर भीषण गर्मी के बाद भी शून्य से लेकर सिर्फ 40 यूनिट तक बिजली की खपत का कोई औचित्य समझ से परे है। पत्र के बाद अन्य खंडों में जांच कराई गई तो यह आंकड़ा 50 हजार उपभोक्ताओं से अधिक पहुंच गया है।
विज्ञापन

...
कोट
निदेशक कॉमर्शियल ने 50 हजार उपभोक्ताओं की सूची भेजी है, जिनकी प्रतिमाह बिजली की खपत काफी कम है। खंडों को यह डाटा भेजा गया है। अभियंताओं की जिम्मेदारी होगी कि मौके पर जाकर कनेक्शन की वास्तविक स्थिति का पता करवाएं।
-आशु कालिया, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें