फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुरक्षा निदेशालय की अनुमति पर दिया जाएगा पंडालों में बिजली कनेक्शन

Sat, 21 Oct 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अभियंता ने दशहरा और दिवाली पर सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दशहरा और दिवाली पर पंडालों में बिजली का कनेक्शन देने से पहले सुरक्षा मानकों की जांच जरूर होगी। अस्थायी कनेक्शन के लिए सुरक्षा निदेशालय से अनुमति प्रमाण पत्र बिजली निगम में जमा करना होगा।
शहर से गांव तक बनने वाले दुर्गा पूजा पंडालों में बिजली से संबंधित किसी अनहोनी से बचने के लिए बिजली निगम ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। स्थानीय अवर अभियंताओं के साथ ही एसडीओ भी विद्युत लाइनों के नीचे बनने वाले पंडालों पर नजर रखेंगे। सुरक्षा निदेशालय के अफसरों को भी हिदायत दी गई है कि मौके पर निरीक्षण करने के बाद ही वे अनुमति प्रमाण पत्र जारी करें। दशहरा, दीपावली के साथ ही मुहर्रम पर भी अनवरत विद्युत आपूर्ति के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडालों को अस्थाई कनेक्शन के लिए सुरक्षा निदेशालय से अनुमति प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

0-
बना कंट्रोल रूम
त्योहारों को देखते हुए टाउनहाल में कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है। 15 तारीख से ही कंट्रोल रूप पर 24 घंटे के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सुबह 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक तीन शिफ्ट में कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं। बिजली संबंधी किसी भी समस्या पर उपभोक्ता 6392669034 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें