0- पावर कॉरपोरेशन ने उपभोक्ताओं की सहूलियत के जारी किया एप
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिजली निगम ने बिजली बाबू के नाम से एप बनाया है। इस एप पर कनेक्शन का अकाउंट नंबर डालकर बिल की पूरी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड किया जा सकता है। बिजली निगम ने इस एप पर उपभोक्ता के बकाए, छूट आदि की पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी है। उपभोक्ता पूरी जानकारी डाउनलोड कर पीडीएफ प्रति पा सकते हैं। बिजली निगम के अफसर पीडीएफ का प्रिंट निकालकर उपभोक्ता को नोटिस के रूप में दे सकते हैं। इससे उपभोक्ताओं और बिजलीकर्मियों को काफी सहूलियत होगी। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए बिजली बाबू नाम से एप डाउनलोड कर सकते हैं। इससे भी बिजली बिल संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी।