बिजली निगम के अधिकारियों ने 6 घंटे की जद्दोजेहद के बाद आपूर्ति शुरू करवाई, नांव का भी सहारा लिया
- फोटो : अमर उजाला
एफसीआई उपकेन्द्र से जुड़े बालापार सोनवर्षा में महेशरा क्रासिंग के पास 11 केवी का बिजली का खंभा मिट्टी गिली होने से पानी में धंस गया। ताल में ही खंभा होने की वजह से तार टूट कर पानी में ही गिर गया। मामले की जानकारी जैसे ही बिजली निगम के जिम्मेदारों को मिली।
बिजली आपूर्ति को रोक कर मौके पर पहुंच गए। मरम्मत कार्य में समय लगता देखकर वैकल्पिक व्यवस्था करके आपूर्ति को बहाल करवाया गया। इसके बाद नाव के सहारे बिजली विभाग के कर्मचारी खंभे तक पहुंचे। सुबह से शुरू हुआ मरम्मत का काम दोपहर तक पूरा हो पाया। मरम्मत कार्य में लगभग छह घंटे का समय लग गए।
तेज बारिश के चलते शुक्रवार भोर में करीब 6 बजे 11 केवी लाइन की खंभा ताल की मिट्टी में धंस गया। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही बिजली निगम के अधिकारियों ने आपूर्ति बंद करवा दी।
मौके पर पहुंचे अभियंता और कर्मचारी ताल के अंदर नाव के सहारे पहुंचे और तार की मरम्मत करने में जुट गए। मरम्मत कार्य में करीब छह घंटे का समय लग गया। एसई शहर ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बारिश में ताल के अंदर पहुंच कर लाइन को दुरूस्त कराना बहुत मुश्किल था।कर्मियों ने नाव के सहारे ताल के अंदर प्रवेश कर क्षतिग्रस्त खंभा और लाइन की मरम्मत की और इलाके में आपूर्ति बहाल की जा सकी।