संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवां (गोरखपुर)। क्षेत्र के रहीमाबाद सरैया के पास रिश्तेदार के वहां से ड्यूटी पर जा रहे बिजली निगम के संविदाकर्मी को मनबढों ने रास्ते में रोक कर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
संतकबीरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर काॅलोनी के छोटी सरौली निवासी शुभम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बिजली निगम में संविदा पर लाइनमैन है। रविवार को सहजनवां नगर पंचायत के शिवपुर कॉलोनी में रिश्तेदार के वहां आया था। मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जा रहा था कि रहिमाबाद सरैया के पास मनबढों ने रास्ते में रोक कर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में सहजनवां के थानेदार इत्यानंद पाण्डेय ने बताया कि संविदाकर्मी के तहरीर पर गाहासाड़ निवासी मारूतिनंदन सिंह, जितेन्द्र सिंह, राममिलन सिंह, माया सिंह, चंद्रकला सिंह और पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।