फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी की तैयारी : कहीं मिले 10 की जगह चार शौचालय, कहीं छोटे हैं कमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
- बूथों व फोर्स के ठहरने वाले स्कूलों में मिल रही खामियां, तैयारी हो रही सूची
विज्ञापन

- मंगलवार को एसपी नार्थ ने कई स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश
- चुनावी मोड में आई पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, कर रही पैदल गश्त
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम पुलिस फोर्स के ठहरने वाले स्कूल-कॉलेजों का लगातार निरीक्षण कर रही है। इस दौरान अफसर मानक के हिसाब से शौचालय, कमरे न होने की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, ताकि फोर्स के आने से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए। वहीं, अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस पैदल गश्त भी कर रही है। साथ ही पिकेट लगाकर जिले के बॉर्डर इलाकों व शहर में जगह-जगह वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। ताकि दस लाख से ऊपर नकदी न ले जाई जा सके। साथ ही तमंचा या कोई आपत्तिजनक सामग्री न ले जाई जा सके, इसकी भी निगरानी की जा सके। जानकारी के मुताबिक, पुलिस के बूथों व फोर्स के रुकने वाले चिन्हित स्कूलों, मैरिज हाउस आदि का अधिकारी निरीक्षण कर रहे है। कई स्कूलों व जगहों पर आयोग द्वारा तय मानक के अनुसार संसाधनों की कमियां मिली है। कहीं पर 3 से 4 शौचालय है, जबकि मानक दस का तय किया गया है। कई जगह शौचालय में लाइट नहीं है। कई जगह कमरे छोटे है, जिसको ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को कोतवाली, गोरखनाथ सहित कई इलाकों में गश्त की गई तो वही बड़हलगंज, चौरीचौरा, सहजनवा, बेलघाट, सोनबरसा, कैंपियरगंज में पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने चौरीचौरा के बूथों, फोर्स के ठहरने वाले स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस व सुरक्षा बलों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था, पानी, बिजली, स्नानागार, शौचालय एवं वाहनों को खड़ा करने के स्थान आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही अर्द्धसैनिक बल, पुलिस बल, पीएसी और होमगार्ड के जवानों के लिए मतदान से पहले और मतदान के दिन अच्छी गुणवत्ता का भोजन तैयार कराने के लिए भी निर्देशित किया। कहा कि मतदान के दिन जवानों को समय से लंच के पैकेट उपलब्ध करा दिए जाएं। इस संबंध में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बूथों और फोर्स के रुकने वाले जगहों के भौतिक सत्यापन का आदेश दिया गया है। पुलिस अफसर सभी जगहों पर जाकर व्यवस्था दुरुस्त करा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें