फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैस रिसाव से धमाके में झुलसीं बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के राप्तीनगर फेज-1 स्थित एलआईजी-156 मकान में गैस रिसाव के बाद हुए धमाके में झुलसीं जया दास (70) की भी बृहस्पतिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले उनके पति रंजन दास (75) ने 11 अक्तूबर की देर रात दम तोड़ दिया था। हादसे में घर में काम करने वाली दशावती देवी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जबकि गैस हॉकर परवेज का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दंपती की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें