फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर में घुसकर बुजुर्ग को मनबढ़ों ने मारा चाकू, हालत गंभीर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज। थाना क्षेत्र के जसवल गांव स्थित एक घर में घुसकर 31 जुलाई को मनबढ़ों ने बुजुर्ग पर चाकू और राॅड से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में बुजुर्ग को परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। रविवार को आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापा भी मारा था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीपीगंज थाना क्षेत्र के जसवल गांव निवासी मुकेश पाठक ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की रात करीब आठ बजे गांव के बुद्धिसागर दुबे, शुभम कुमार दुबे, रजत कुमार दुबे, अंकुर दुबे, विनय पाठक घर में घुस आए। हाथ में डंडा और चाकू लेकर आए आरोपियों ने उनके पिता हरिराम पाठक पर हमला बोल दिया। पिता को बचाने गए मुकेश को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। इसको लेकर गांव के ही एक पक्ष ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें