जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के चुन्नीलाल (74) अपने घर के पास गोरखपुर-सोनौली मार्ग की पटरी से कही जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ी एलपीजी गैस सिलिंडर से भरी पिकअप को चालक पीछे (बैक) करने लगा। इस दौरान पिकअप की चपेट में आकर चुन्नीलाल सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो