फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पश्चिमी विक्षोभ का कल से दिखेगा असर, छाए रहेंगे बादल

Sun, 18 Feb 2024 11:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
धूप खिलने के बाद बिना स्वेटर सड़क पर घूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शनिवार की रात को पश्चिमी हिमालय एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान जताया है। गोरखपुर और आसपास जिलों में उसका असर सोमवार से दिखने लगेगा। मंगलवार की सुबह तक उसके प्रभावी असर का अनुमान जताया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के 19 फरवरी से प्रभावित होने की संभावना है। 20 फरवरी की सुबह तक गोरखपुर और आसपास के जिलों तक फैल जाने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना भी है। 22 फरवरी तक इसका असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 23 फरवरी से इसमें कमी आने की संभावना व्यक्त किया है।

इस दौरान तीन-चार दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस में बढ़ोतरी जबकि अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस के गिरावट आने की संभावना है। वहीं शनिवार को दिन शुष्क रहा। दिन में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें