गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में शनिवार को युवा दिवस समारोह मनाया गया। एनएसएस की उदयनाथ इकाई के कार्यक्रम में स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि नए भारत की परिकल्पना को आज के युवा ही साकार कर सकते हैं। गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (आयुर्वेद कॉलेज) में एनएसएस की मत्स्येन्द्रनाथ इकाई की ओर से हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विनम्र शर्मा थे। संचालन डॉ. साघ्वीनन्दन पांडेय एवं आभार ज्ञापन डॉ. जशोबन्त डनसना ने किया। आदिनाथ इकाई ने कृषि एवं संबद्ध उद्योग संकाय में फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन कराया। ब्यूरो