गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में चलने वाले फार्मेसी कॉलेज के प्रथम बैच के अंतिम वर्ष के 24 विद्यार्थियों ने पीजी की प्रवेश परीक्षा पास की है। 2019 में शुरू हुए इस कालेज में 60 सीटें हैं। यह जानकारी फॉर्मेसी कॉलेज के प्राचार्य पवन गौतम ने दी। बताया कि मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार की पहल पर प्रदेश सरकार ने संसाधन दिए, इससे अच्छी पढ़ाई हुई। इस वजह से ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जी पैट) में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से कई विद्यार्थियों को एम्स, दिल्ली जैसे संस्थान मिले हैं। वहां जाकर दीपा कुमारी ने नामांकन भी करा लिया है। बच्चों का प्राप्तांक 86.83 से 99.61 प्रतिशत के बीच है। संवाद