फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सोशल मीडिया के मंच से विवि की व्यवस्था सुधारने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रो. पूनम टंडन से शिक्षक, कर्मचारी व छात्र सभी ने बेहतरी की उम्मीदें लगा रखीं हैं। कुछ छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना उद्गार व्यक्त किया है। वह विश्वविद्यालय में शिक्षण गुणवत्ता में सुधार की गुहार लगाते हुए समय से परीक्षा कराने एवं त्रुटिरहित परिणाम घोषित करने की मांग कर रहे है। कुछ छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में समय से परीक्षा और परिणाम घोषित नहीं होने से विद्यार्थी परेशान हैं। सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी चौथे सेमेस्टर में पहुंच गए, लेकिन उन्हें प्रथम सेमेस्टर का अब तक अंक पत्र नहीं मिला। विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करने के बाद विद्यार्थी डिग्री के लिए दौड़ लगा रहे हैं। आवेदन करने के एक से दो माह बाद भी डिग्री नहीं मिल पा रही है। इन समस्याओं के निस्तारण के लिए छात्र कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में नए कुलपति को लेकर काफी आशाएं हैं।

छात्र आकाश सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नवनियुक्त कुलपति के सामने शुल्क कम करने, रिसर्च कार्यों पर जोर देने, सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम को समय से घोषित करने, विश्वविद्यालय परिसर में कक्षाओं का संचालन समय से कराने समेत अन्य मांगे रखी हैं । छात्र शक्ति प्रताप सिंह ने ट्वीट कर फीस वृद्धि वापस लेने, सभी सेमेस्टर के परिणाम समय से घोषित करने व एनसी हॉस्टल को पीएससी से खाली कराने की मांग की है।
विज्ञापन

छात्र चंद्रपाल सिंह यादव ने परीक्षा परिणाम में लेट लतीफी, खराब सर्वर, फीस वृद्धि की समस्या के निस्तारण के साथ छात्रसंघ बहाली की मांग की है। छात्र तोषनिधि त्रिपाठी ने भी छात्रसंघ बहाली की मांग उठाई है। छात्र अरुण यादव ने पोस्ट कर शुल्क वृद्धि व सेमेस्टर का परिणाम समय से घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें