गोरखपुर। आईसीएआई की ओर से आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा में सिंघानिया कामर्स स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर शानदार सफलता अर्जित की है। चयनित छात्रों में हर्षिता सिंह, अदिति टेकरीवाल, निधि साहनी, अनुष्का अग्रहरी, समर्थ सिंह, अविनाश कुमार, आकाश यादव, काकोली डे, वंश चावला, अखिलेश यादव एवं शशांक पांडेय शामिल हैं। विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय अपने शिक्षकगण सीए प्रतीक सिंघानिया, डॉ. पदमाकर मिश्र एवं अंकिता सिंघानिया एवं अपने माता-पिता को दिया। संस्थापक संदीप सिंघानिया ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से संस्था का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
क्लाइंट नेम- सिंघानिया कामर्स स्कूल