गोरखपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडेय ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी को अपनाकर ही देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है। हमें अपने छात्र एवं छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने का सदैव प्रयत्न करनी चाहिए और शोध कार्य के लिए प्रोत्साहित करनी चाहिए। वह शुक्रवार को दिग्विजय नाथ डिग्री कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। सह समन्वयक संतोष राव ने कार्यशाला में आए हुए प्रतिभागी शिक्षकों एवं विशेषज्ञों का स्वागत किया। जिला शैक्षिक समन्वयक डा. नितेश शुक्ल, पूर्व बाल वैज्ञानिक अभिषेक कुशवाहा, जिला समन्वयक राजेश कुमार दुबे ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जूनियर, माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान और गणित के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। संवाद