फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MMMUT: एमएमएमयूटी में बीटेक की बची सीटों पर तीसरे चरण की काउंसलिंग आज से, जानिए पूरा शेड्यूल

Wed, 09 Aug 2023 10:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एमएमएमयूटी में सीयूईटी (पीजी) 2023 के जरिए प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है। इसी तरह सीयूईटी (यूजी) के लिए आवेदन की तिथि 19 अगस्त निर्धारित की गई है। वे अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म भरते समय एमएमएमयूटी का विकल्प चुना होगा।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में तीसरे चरण की काउंसलिंग 9 से 11 अगस्त तक चलेगी। दूसरे चरण के बाद बची 177 सीटें तीसरे चरण के लिए अलॉट कर दी गई हैं। दूसरे चरण के बाद मैकेनिकल, केमिकल और सिविल इंजीनियरिंग की ही ज्यादातर सीटें शेष रह गई हैं।
विज्ञापन


एमएमएमयूटी के प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एससी जायसवाल ने बताया कि पहले चरण की काउंसलिंग के बाद कुल 410 सीटें रह गई थीं। काउंसलिंग और शुल्क जमा करने के बाद दूसरे चरण में कुल 237 छात्रों ने प्रवेश लिया। इस तरह बीटेक की कुल 1116 सीटों में से अब तक 939 सीटें भर गई हैं। रिक्त 177 सीटें मेरिट के अनुसार तीसरे चरण में छात्रों को अलाट कर दी गई हैं। तीसरे राउंड के छात्रों को 9 से 11 अगस्त तक अपने सभी कागजात अपलोड करने हैं। उसके बाद वैरीफिकेशन होगा। इन छात्रों को एडमिशन कन्फर्म करने के लिए 10 से 17 अगस्त के बीच शुल्क जमा करना होगा।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में झूम कर बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना; उमस से मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटें शेष रहने पर चौथा राउंड 21 से
तीसरे चरण की काउंसलिंग के बाद भी सीटें शेष रह जाने पर वेबसाइट पर रिक्त सीटें 19 अगस्त को अपलोड कर दी जाएंगी। चौथे चरण की काउंसलिंग 21 अगस्त से होगी।

पीजी के लिए 14, यूजी के लिए 19 तक आवेदन
एमएमएमयूटी में सीयूईटी (पीजी) 2023 के जरिए प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है। इसी तरह सीयूईटी (यूजी) के लिए आवेदन की तिथि 19 अगस्त निर्धारित की गई है। वे अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म भरते समय एमएमएमयूटी का विकल्प चुना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें