फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व विधायक विनय शंकर के घर ईडी का छापा, महराजगंज में जिला पंचायत सदस्य के यहां भी सुबह पहुंची टीम

Mon, 07 Apr 2025 09:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को पूर्व मंत्री स्व. हरिशंकर तिवारी के बेटे और सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गोरखपुर आवास समेत अन्य जगह एक साथ छापा मारा। इसके अलावा महराजगंज में जिला पंचायत सदस्य दीपक पांडेय के आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है।
विज्ञापन
सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के आवास पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को पूर्व मंत्री स्व. हरिशंकर तिवारी के बेटे और सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गोरखपुर आवास समेत अन्य जगह एक साथ छापा मारा। वहीं, महराजगंज कोल्हुई क्षेत्र के पकड़ड़िया गांव में जिला पंचायत सदस्य दीपक पांडे के घर ईडी ने छापा डाला है।

विज्ञापन


दीपक पांडेय को पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी का रिश्तेदार इनको बताया जा रहा है। वहीं, विधान परिषद के पूर्व सभापति भी उनके रिश्तेदार हैं। सपा नेता विनय शंकर तिवारी के वहां पड़े छापे से जोड़कर इस कार्रवाई को देखी जा रही है।

पूर्वांचल में तिवारी का हाता के नाम से मशहूर उनके आवास पर सोमवार सुबह 9 बजे करीब ईडी की टीमें पहुंची। माना जा रहा है कि ये कार्रवाई बैंकों के साथ 750 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में हुई है। 
विज्ञापन


इससे पहले 23 फरवरी 2024 को भी ईडी की टीम ने एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई की थी। इसके पहले ईडी ने 17 नवंबर 2023 को विनय शंकर और उनके परिवार की 72.08 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें