फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: पहले खूब बरसकर रुलाया, अब फिर से रूठ गए बदरा

Thu, 17 Aug 2023 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 34.5 व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके परिणामस्वरूप दिन और रात का मौसम गर्म हो गया है। दिन के साथ रात में भी लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बीते कई दिनों तक झूमके बरसे बदरा फिर से रूठ गए हैं। पिछले दो दिनों से बारिश थम गई है। तीखी धूप की वजह से गर्मी और उमस बढ़ गई है। इससे लोग बेहाल हैं। दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। परिणामस्वरूप बुधवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन


जुलाई माह के शुरुआती दिनों में झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे थे। 8 अगस्त से 12 अगस्त के बीच लगातार हुई बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। चार दिनों में करीब 250 मिलीमीटर बारिश होने के साथ दिन और रात के तापमान में गिरावट हो गई थी। 10 अगस्त को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह आलम 14 अगस्त तक बना रहा। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।

इसे भी पढ़ें: अब पर्यटकाें को और लुभाएगा शहर, रामगढ़ताल बनेगा फ्रंट
विज्ञापन


मंगलवार को 15 अगस्त के दिन सुबह से ही तीखी धूप निकलने से लोग परेशान हो उठे। उमस भरी गर्मी के बीच शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार को भी सुबह से ही तीखी धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया। दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन रहे। शाम तक तीखी धूप के चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 34.5 व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके परिणामस्वरूप दिन और रात का मौसम गर्म हो गया है। दिन के साथ रात में भी लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो अभी तीन से चार दिन ऐसे ही मौसम बना रहेगा। दिन में तीखी धूप निकलने के साथ कभी बदली छाती रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें