फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पहले विधायक के करीबी ने लगाया था अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसपी साउथ कर रहे हैं जांच, नौ मई को स्कार्पियो सवार लोगों द्वारा अपहरण का लगाया है आरोप
विज्ञापन

- उसकी शिकायत पर एसपी दक्षिणी कर रहे है मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। विधायक का करीबी बनकर बालू खनन में हिस्सेदारी देने के नाम पर 50 लाख रुपये ठगने के आरोपी पप्पू निषाद ने पहले ही जितेंद्र साहनी के खिलाफ अपहरण कर बोलेरो और मोबाइल छीनने की शिकायत की थी। इसकी जांच एसपी दक्षिणी कर रहे हैं। जांच शुरू होने पर ही जितेंद्र ने भी पप्पू पर ठगी का आरोप लगा दिया। पुलिस अब दोनों मामलों को एक साथ जोड़कर जांच कर रही है।

बड़हलगंज पुलिस को दी तहरीर में मझवा गांव निवासी पप्पू निषाद ने बताया कि वह कस्बे के पास संसारपार रोड पर किराए का कमरा लेकर परिवार सहित रहता है। नौ मई को अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहा था। झंगहा इलाके का एक व्यक्ति स्काॅर्पियो से मिला। गाड़ी में उसके साथ कुछ लोग और बैठे थे। वे लोग उसे गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। गाड़ी में बैठने के बाद उन लोगों ने मोबाइल छीन लिया और फोन करवाकर घर से उसकी बोलेरो गाड़ी मंगवा ली। उसको दो मंजिला मकान में बंधक बनाकर रखे थे। दो दिन बाद वह 11 मई की रात किसी प्रकार भाग निकला। बोलेरो व मोबाइल आरोपियों के पास ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बड़हलगंज पहुंच कर इसकी शिकायत पुलिस से की। इस मामले में अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार इस मामले की जांच कर रहे हैं।


12 मई को जितेंद्र ने ठगी का आरोप लगाकर दी तहरीर


झंगहा के राधोपट्टी पड़री गांव में रहने वाले जितेंद्र साहनी ने इस मामले में एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह विशाखापट्टनम में रहता है, जहां फर्नीचर का व्यापार है। तीन वर्ष पहले उनकी मुलाकात बड़हलगंज क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई। उसने खुद को एक विधायक का करीबी बताते हुए उनके साथ ली गई फोटो दिखाई। एक ही जाति का होने की जानकारी देते हुए कहा कि खनन की ठेकेदारी में रुपये लगाओ, अच्छी कमाई होगी। मेरा बालू खनन का लंबा कारोबार है, जो विधायक जी की मदद से चल रहा है। उसकी बातों में आकर उन्होंने 50 लाख रुपये दे दिए। फिर उसने विधायक के नाम पर भी आठ लाख रुपये नकद ले लिए, लेकिन जब ठेके में शेयर न मिला, तब उसने खोजबीन की तो पता चला कि आरोपी ने रुपये हड़पकर ट्रैक्टर-ट्रॉली व बोलेरो खरीद ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें