फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम योगी ने की पहल, अब टिन शेड नहीं- पक्के मकान में रहेगा मंजू का परिवार

Sat, 06 Jul 2024 07:10 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीपीनगर फ्लाईओवर, सिक्सलेन मार्ग का निरीक्षण करते हुए देवरिया बाईपास के समीप पहुंचे और इस बाईपास से कनेक्ट होने वाले फ्लाईओवर की प्रगति जानने लगे। तभी उनकी नजर सड़क किनारे खड़े होकर उन्हें निहार रहे एक परिवार पर पड़ गई। परिवार की दीन दशा देख सीएम योगी उनकी तरफ बढ़ चले। उन्होंने सबसे आगे मौजूद उस परिवार की महिला से बातचीत की।
विज्ञापन
सीएम योगी मंजू के परिवार से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीपीनगर फ्लाईओवर, सिक्सलेन मार्ग का निरीक्षण करते हुए देवरिया बाईपास के समीप पहुंचे और इस बाईपास से कनेक्ट होने वाले फ्लाईओवर की प्रगति जानने लगे। तभी उनकी नजर सड़क किनारे खड़े होकर उन्हें निहार रहे एक परिवार पर पड़ गई। परिवार की दीन दशा देख सीएम योगी उनकी तरफ बढ़ चले। उन्होंने सबसे आगे मौजूद उस परिवार की महिला से बातचीत की।

विज्ञापन

मंजू नाम की महिला से मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या आप यहीं रहती हैं। महिला के हां कहने पर मुख्यमंत्री ने पूछा कि पक्का आवास क्यों नहीं बना है। इस पर महिला ने उन्हें अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला दिया। मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या यह जमीन आपकी है, क्या पीएम आवास नहीं मिला है।

मंजू ने बताया कि जमीन तो उनकी है लेकिन पीएम आवास नहीं मिल सका है। मंजू की समस्या जानकर मुख्यमंत्री द्रवित हो गए। उन्होंने तत्काल प्रशासन के अफसरों को निर्देशित किया कि इस महिला के परिवार को जल्द से जल्द पीएम आवास उपलब्ध कराया जाए। साथ ही यदि इस परिवार की जमीन विकास कार्य के चलते अधिग्रहण के दायरे में आई हो यो मुआवजा भी शीघ्र दिया जाए। सीएम का निर्देश मिलते ही प्रशासन प्रक्रिया में जुट गया है।
विज्ञापन

आवास की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से पक्का भरोसा मिलने से मंजू की आंखें खुशी से छलक उठीं। उन्होंने हाथ जोड़कर सीएम का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद मंजू ने कहा, ‘धन्य हैं महाराज जी। उनकी कृपा से अब हमारे परिवार की समस्या दूर हो जाएगी और पक्के मकान में रहने का सपना पूरा हो जाएगा।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें