फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच गया हड़कंप: बार-बार शिकायत से हो थी परेशान, समाधान दिवस पर महिला ने पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश

Sun, 21 Dec 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

रामनगर केवटलिया गांव निवासी गुजराती देवी का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक और कैंपियरगंज पुलिस उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करवा रही है। इसी शिकायत को लेकर वह समाधान दिवस में आई थी। बार-बार शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने से आक्रोशित होकर उसने शनिवार को खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने की कोशिश कर ली।
विज्ञापन
कैंपियरगंज तहसील में महिला को समझाते लोग। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के कैंपियरगंज तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद फरियादियों और कर्मचारियों ने बचा लिया। इस दौरान तहसील में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। महिला का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक व कैंपियरगंज पुलिस उसकी जमीन पर कब्जा करवा रही है। तहसील प्रशासन ने आरोपों की जांच के लिए राजस्व टीम का गठन किया है।

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर केवटलिया गांव निवासी गुजराती देवी का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक और कैंपियरगंज पुलिस उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करवा रही है। इसी शिकायत को लेकर वह समाधान दिवस में आई थी। बार-बार शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने से आक्रोशित होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


गुजराती देवी ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर पड़ोसी ने कब्जा कर निर्माण करवा दिया। दो माह पहले राजस्व टीम ने पैमाइश की थी लेकिन राजस्व निरीक्षक और थानाध्यक्ष रुपये लेकर विपक्षी का पक्ष ले रहे हैं। जब वह थाने गई तो थानाध्यक्ष ने उन्हें डांटकर भगा दिया।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी जमीन उन्हें लौटाई जाए। कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाएंगी। कैंपियरगंज थाना प्रभारी राकेश रोशन ने बताया कि कानूनगो ने मौके पर जाकर पैमाइश की थी और निर्माण सही पाया गया। रुपये लेने का आरोप निराधार है।

नायब तहसीलदार हंसराज के नेतृत्व दो कानूनगो व दो लेखपालों की टीम गठित की गई है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी: सिद्धार्थ पाठक, एसडीएम कैंपियरगंज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें