धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशन में गीता प्रेस ने देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। गीता प्रेस आने वाले चैत्र नवरात्र की तैयारी में दुर्गा सप्तशती पुस्तक को पहली बार नेपाली भाषा में प्रकाशित करने जा रहा है।
गीता प्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गा सप्तशती को नेपाली भाषा में प्रकाशित करने की मांग इस बार की गई थी, लेकिन महाकुंभ में पुस्तकें भेजने व अदाणी समूह के लिए प्रकाशन की व्यवस्था के कारण अन्य पुस्तकों का प्रकाशन नहीं हो पा रहा था।
अब दुर्गा सप्तशती पुस्तक का नेपाली भाषा में अनुवाद हो चुका है। इस पुस्तक के संपादन का कार्य चल रहा है। बहुत जल्द ही इस पुस्तक की चार हजार प्रतियों का पहली बार में प्रकाशन किया जाएगा। चैत्र नवरात्र से पहले नेपाल भी भेज दी जाएगी। इस पुस्तक में वर्तमान में संस्कृत श्लोक को हिंदी में अनुवाद है। पुस्तक का मूल्य लगभग 80 रुपये है।
वर्जनदुर्गा सप्तशती को नेपाली भाषा में प्रकाशित करने की तैयारी चल रही है। पहली बार में लगभग चार हजार प्रतियों का प्रकाशन किया जाएगा। चैत्र नवरात्र से पहले इसी माह पुस्तकों का प्रकाशन कर प्रतियां नेपाल भी भेजी जाएंगी:
लाल मणि तिवारी, प्रबंधक, गीता प्रेस गोरखपुर