फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुल से गिरे डंपर में लगी आग, चालक की मौत

Mon, 15 Apr 2024 04:01 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर के बेलघाट इलाके के सोमवारपुर गांव के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात डिवाइडर से टकराकर पुल से गिरे डंपर में आग लग गई। इससे डंपर चालक की झुलसने से मौत हो गई। चालक की पहचान संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के गोपियापुर वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर सिकरीगंज के पास चल रहे मिट्टी कार्य के लिए डंपरों से घाघरा नदी के किनारे से मिट्टी की ढुलाई लगातार चल रही है। शनिवार रात करीब तीन बजे बेलघाट थाना के सोमवारपुर गांव के पास सिकरीगंज से मिट्टी गिराकर आ रहा डंपर डिवाइडर से टकराने के बाद सिक्सलेन पुल के नीचे गिर गया, जिससे उसमें आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें