जमीन और रुपये के लेनदेन काे लेकर चल रहा विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गगहा (गोरखपुर)। इलाके के जगदीशपुर भलुवान गांव में चचेरे भाई ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। दोनों परिवारों के बीच कई दिनों ने जमीन और रुपये को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इस वारदात में आरोपी की मां और पिता भी शामिल थे। घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर नामजद आरोपी अनूप गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
जगदीशपुर भलुवान के रहने वाले जय प्रकाश गुप्ता और ओम प्रकाश गुप्ता दोनों सगे भाई हैं। दोनों कई साल से अगल रहते हैं। परिवार के लोगों के मुताबिक, जय प्रकाश गुप्ता के पिता ने पोते शिवांश (14) के नाम पर कुछ रुपया जमा किया था। आरोप है कि शिवांश के चाचा ओम प्रकाश गुप्ता इन रुपयों में से अपने हिस्से की मांग कर रहे थे। जय प्रकाश ने देने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों परिवार में विवाद चल रहा था।
घायल शिवांश की मां रंभा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह उनका बेटा दूध लेकर घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में ओमप्रकाश गुप्ता समेत उनके बेटे सोनू, अनूप और ओमप्रकाश की पत्नी, मां आशा ने शिवांश को पकड़ लिया। आरोप है कि अनूप ने शिवांश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर लिया गया है।