फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनईआर रेलवे: प्रयागराज में यार्ड रिमाडलिंग के चलते 5 ट्रेनों को रास्ता बदलेगा- जानिए शेड्यूल

Thu, 10 Oct 2024 12:18 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर से 18 एवं 20 अक्तूबर को चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जंघई-प्रयाग-प्रयागराज जं0-मानिकपुर के स्थान परिवर्तित मार्ग जंघई-उन्नाव-कानपुर सेण्ट्रल-भीमसेन-ओहन के रास्ते चलाई जाएगी। 18 एवं 19 अक्तूबर को 12166 गोरखपुर जं.-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-प्रयाग-मानिकपुर-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन ने प्रयागराज जं. स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य एवं रूट रिले  इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गोरखपुर की पांच ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। दुर्ग से 17 अक्तूबर को चलने वाली 18205 दुर्ग - नौतनवा एक्सप्रेस और नौतनवा से 19 अक्तूबर को 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं0-प्रयाग-सुल्तानपुर-अयोध्या धाम जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जफराबाद-सुल्तानपुर-अयोध्या धाम जं. के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन


दोनों ट्रेनों का पांच मिनट स्टॉपेज प्रयागराज जं. के स्थान पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर दिया जाएगा। इसी प्रकार 18 एवं 20 अक्तूबर को 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं0-प्रयाग-जंघई के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ओहन-भीमसेन-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव-जंघई के रास्ते चलाई जाएगी।

गोरखपुर से 18 एवं 20 अक्तूबर को चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जंघई-प्रयाग-प्रयागराज जं0-मानिकपुर के स्थान परिवर्तित मार्ग जंघई-उन्नाव-कानपुर सेण्ट्रल-भीमसेन-ओहन के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन


18 एवं 19 अक्तूबर को 12166 गोरखपुर जं.-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-प्रयाग-मानिकपुर-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें