फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित: बिजली सुधार कार्य होगा, एयरपोर्ट समेत शहर के इन खास जगहों की बिजली रहेगी गुल

Wed, 23 Oct 2024 05:20 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर एयरपोर्ट परिसर की बिजली बृहस्पतिवार को चार घंटे तक ठंप रहेगी। बिजली निगम खोराबार उपकेंद्र के एयरपोर्ट फीडर पर तकनीकी सुधार कार्य करवाएगा। ऐसे में फीडर से आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान एयरपोर्ट समेत अन्य आस-पास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन
पावर हाउस( सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम खोराबार के कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान सुधार कार्य करवाए जाएंगे। इससे आने वाले दिनों में बिजली आपूर्ति और बेहतर हो जाएगी। खोराबार उपकेंद्र से निकलने वाले एयरपोर्ट फीडर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

विज्ञापन


ऐसे में फीडर के क्षेत्र आदर्श नगर, एयरपोर्ट, नंदानगर, टी बी हॉस्पिटल, गोकुल पुरम समेत अन्य में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। ये जानकारी एसडीओ खोराबार ने दी। बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद लाइन पर झूल रही डालियों को छांटने के अलावा तकनीकी सुधार काम किया जाएगा।

जेई खोराबार शिवम चौधरी ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी से बात करने और बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए सहमति के बाद कटौती का प्रस्ताव तैयार किया गया है। चार घंटे तक आपूर्ति ठप रहेगी। सुधार कार्य होने के बाद परिसर में पहले से और बेहतर बिजली आपूर्ति होने लगेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें