फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तेन्दुआ टोल प्लाजा पर शराबियों का उत्पात कर्मियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा। तेन्दुआ टोल प्लाजा पर नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। शौचालय में तैनात सफाईकर्मी से मारपीट कर दरवाजे का शीशा तोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे सहायक मैनेजर पवन शर्मा को भी आरोपियों ने पीट दिया और शरीर पर कई जगह दांत से काटकर घायल कर दिया। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सहायक मैनेजर पवन शर्मा की तहरीर के मुताबिक, बाइक से पहुंचे कुछ युवक नशे की हालत में टोल प्लाजा कार्यालय के बगल में बने शौचालय में घुस गए। वहां तैनात सफाईकर्मी के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पहुंचे पवन शर्मा ने युवकों से नुकसान की भरपाई करने को कहा तो वे उन पर भी हमलावर हो गए। आरोपियों ने उन्हें पकड़कर पीटा और कई जगह दांत से काटकर घायल कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें